Bihar Free Laptop Yojana 2024 :-
बिहार सरकार द्वारा छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए बिहार फ्री लैपटॉप योजना चलाई जा रही है| इस योजना के माध्यम से छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है| लैपटॉप के माध्यम से छात्र घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे| अगर आप बिहार राज्य के निवासी हैं और फ्री लैपटॉप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| हम इस पोस्ट में बिहार फ्री लैपटॉप योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|
Bihar Free Laptop Yojana 2024
योजना का नाम बिहार फ्री लैपटॉप योजना
किसने शुरू की बिहार सरकार
लाभार्थी राज्य के छात्र-छात्राएं
उद्देश्य लैपटॉप खरीदने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/
बिहार फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य
बिहार लैपटॉप योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान करना है| इस योजना के माध्यम से छात्राओं को 25000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी| यह योजना राज्य में बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी| इस योजना के माध्यम से राज्य के छात्र डिजिटल शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे| लैपटॉप के माध्यम से छात्र विभिन्न प्रकार की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे|
बिहार फ्री लैपटॉप योजना पात्रता
- आवेदक छात्र बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए|
- शिक्षा मंडल बिहार के माध्यम से छात्र द्वारा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए|
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को न्यूनतम 75% अंक प्राप्त किए होने चाहिए|
- सामान्य वर्ग के छात्राओं को न्यूनतम 85% अंक प्राप्त किए होने चाहिए|
- प्राइवेट और रेगुलर दोनों माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
- छात्र द्वारा कौशल युवा प्रोग्राम पास किया होना अनिवार्य है|
- केवल सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करें छात्र की इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
बिहार लैपटॉप योजना दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- 12वीं की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, आधिकारिक वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है|
- होम पेज पर न्यू एप्लीकेंट रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें|
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा|
- फार्म में मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन का नाम, आधार नंबर, पता, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें|
- अब रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें|
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद पोर्टल पर लॉगिन हो जाएं|
- अब आपको बिहार लैपटॉप योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने बिहार लैपटॉप योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा|
- अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें|
- अब आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें|
- अब अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
- इस प्रकार से आप बिहार लैपटॉप योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं
Q1. बिहार फ्री लैपटॉप योजना के तहत कौन आवेदन कर सकता है?
Ans :-अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र 75% अंक प्राप्त करने पर और सामान्य वर्ग के छात्र 85% प्राप्त करने पर इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं|