राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। कुल 968 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती का रिजल्ट और स्कोर कार्ड 12 सितंबर 2025 को जारी हो चुका है। अब भर्ती का सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू होने जा रहा है—Jail Prahari 10 Guna Candidates List 2025, जिसमें 9680 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
भर्ती नियमों के अनुसार, प्रत्येक पद के लिए 10 गुणा उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए यह लिस्ट सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
10 गुणा मेरिट लिस्ट का क्या मतलब है
जेल प्रहरी भर्ती में कुल 968 पद हैं। भर्ती नियमों के अनुसार, प्रत्येक पद के लिए उसके 10 गुणा उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
इसका अर्थ है:
कुल पद = 968
10 गुणा उम्मीदवार = 968 × 10 = 9680 अभ्यर्थी
यह लिस्ट सिर्फ फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट की गई अस्थाई प्रोविजनल लिस्ट है। यह फाइनल सिलेक्शन लिस्ट नहीं है। फाइनल चयन PET, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जारी होगा।
Jail Prahari 10 Guna Candidates List 2025 कब जारी होगी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से यह सूची दिसंबर 2025 के दूसरे सप्ताह तक जारी की जा सकती है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें उम्मीदवार अपने रोल नंबर से चेक कर पाएंगे कि वे आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र हैं या नहीं।
Jail Prahari 10 Guna Candidates List 2025 कैसे डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Candidates Corner सेक्शन में जाएं
Results ऑप्शन पर क्लिक करें
“Jail Prahari 10 Guna Candidates List 2025” PDF डाउनलोड करें
PDF ओपन करें और अपना Roll Number सर्च करें
यदि आपका नंबर लिस्ट में है तो आप फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य हैं
लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फाइल तैयार करें
10वीं, 12वीं मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज
फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू करें
दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप का नियमित अभ्यास
Cardio और stamina building exercises
बोर्ड के सभी आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखें
किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें
जेल प्रहरी कट-ऑफ मार्क्स 2025 संभावित अनुमान
Category के अनुसार अनुमानित कट-ऑफ इस प्रकार हो सकती है:
General: 80–85%
OBC: 75–80%
SC/ST: 65–70%
यह केवल एक अनुमान है। वास्तविक कट-ऑफ अलग हो सकती है।
राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल मेरिट लिस्ट 2025
10 गुणा सूची जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को
फिजिकल टेस्ट
मेडिकल परीक्षा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
के लिए बुलाया जाएगा।
इन सभी चरणों के बाद ही Final Merit List जारी की जाएगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।
Jail Prahari 10 Guna List 2025 चेक करने का लिंक
लिस्ट जारी होने पर नीचे लिंक सक्रिय हो जाएगा:
Official Website: www.rssb.rajasthan.gov.in
Candidate Deatail – Check Here